बी आर सी में हुआ ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव
कोंच(जालौन)। निपुण भारत अभियान के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिन शुक्रवार को मुहल्ला पटेल नगर स्थित बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्र प्रभा खरे एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना है, ताकि वे आगे की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ समाज एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वयन स्थापित करते हैं जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक की सात न्याय पंचायतों से चयनित निपुण बच्चों आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालयों के कुल 35 बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान पर रंजन गोस्वामी शैलेन्द्र मिश्रा ऋषभ खरे सहित कई शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन दीप्ति गुर्जर ने प्रभावी ढंग से किया।
फोटो परिचय- ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव

Post a Comment