बारसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऋषि पटेल रिकार्ड मतों से निर्वाचित


उरई(जालौन)। जिला जालौन अधिवक्ता संघ उरई के वार्षिक चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। 27 फरवरी को संपन्न हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कुल 1478 पंजीकृत मतदाताओं में से 1171 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार पटेल ने 681 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर द्विवेदी ‘राजा’ को 377 मत मिले, जबकि विशंभर दयाल जाटव को 98 और शशि कुमार द्विवेदी को 8 मत प्राप्त हुए। 7 मत अवैध पाए गए।

महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी 518 मत पाकर विजयी रहीं। पंकज गुप्ता को 458 और राम जी को 189 मत मिले, जबकि 6 मत अवैध घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कुमार गौरव श्रीवास्तव ने 551 मतों के साथ जीत हासिल की। लक्ष्मीकांत पाठक को 335, विजेंद्र सिंह को 241 मत मिले तथा 44 मत अवैध रहे।
कनिष्ठ सदस्य पद पर अनुराधा ने सर्वाधिक 712 मत प्राप्त किए। अस्मिता रत्ना को 544, शिवम गुप्ता को 509, प्रवीण कुमार द्विवेदी को 368, शशि कुमार सिंह को 357 और अभिषेक वर्मा को 341 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर मुलायम सिंह यादव, प्रद्युम्न सिरौठिया और रितिक दुबे उर्फ सनी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी ‘सीटू’ ने 669 मत प्राप्त कर 354 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनम वर्मा 371 मत पाकर 45 मतों से विजयी रहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कर्मक्षेत्र अवस्थी ने 514 मत पाकर 11 मतों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट पद पर ओम नारायण सिंह 373 मतों के साथ 94 मतों से विजयी घोषित किए गए।मतगणना की निगरानी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना के नेतृत्व में की गई। चुनाव समिति की देखरेख में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
फोटो परिचय-नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल

Post a Comment

Previous Post Next Post