बोर्ड बैठक में नगर के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट पास


जालौन। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पांच प्रस्ताव पटल पर रखे गए, जिनमें सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। 

    पालिका सभागार में बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता एवं ईओ सुशील कुमार की की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय सांसद नारायणदास अहिरवार मौजूद रहे। बैठक में नगर के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पटल पर वर्ष 2026-27 के बजट की स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इस वत्तीय वर्ष के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये और बढ़ाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष का कुल अनुमानित बजट 55 करोड़ रुपये रहा। नगर की विभिन्न विकास योजनाओं दीनदयाल नगर विकास योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, नगरीय पेयजल योजना, सीवरेज और जल निकासी योजना, नगरीय झील, तालाब, पोखर योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्तावों को शासन को भेजने पर सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त की। पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ईओ सुशील कुमार ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, रोशनी और सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर सभासद नरसिंह यादव, ईलू मेंबर, नीतूचंद्रा, विक्की, लक्ष्मीकांत, नफीस सिद्दीकी, कफील कुरैशी, रीना देवी, ललित शुक्ला, सफीक राईन, लिपिक रविंदर सलूजा, कमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- नगर पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद अधिकारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post