विकास की राह ताकती आराजी लाइन की गलियां


कोंच’(जालौन)। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा बिकास की गंगा बहाये जाने की बात कई बार कही गयी है। लेकिन मुहल्ला आराजी लाइन स्थित अफसर कुरैशी पुत्र अकबर कुरैशी के मकान से मुबारक कुरैशी के मकान तक पालिका की बिकास की गंगा तो नहीं पहुंच पाई लेकिन कीचड़ व बदबूदार पानी ने पहुंचकर अपनी जगह बना ली क्योंकि इरशाद पुत्र अख्तर कुरैशी के लड़के का इंतकाल हो गया और जब जनाजा में शामिल होने के लिए लोग वहां पहुंचे तो उन्हें बदबूदार पानी व कीचड़ से रूबरू होना पड़ा। 
जिस पर मुहल्लेवासियों ने अपनी बदहाल स्थिति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पालिका की बिकास की गंगा की वाट जोहने की बात कही अब देखना है कि विकास की गंगा बहाने बाले लोग आराजी लाइन में अपनी इनायत की नजरें करते हैं या फिर चुनावी प्रतिद्वंद्विता रखते हुए आंखें बंद कर लेते हैं।
फोटो परिचय- मुहल्ला आराजी लाइन में कीचड, बदबूदार पानी भरने से मुहल्लेवासी परेशान 

Post a Comment

Previous Post Next Post