कुठौंद(जालौन)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद रंगनाथ चौधरी के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय मदारीपुर में हुई ।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह सेंगर और ब्लॉक मंत्री प्रवीण कुमार पाठक ने अध्यापकों की महत्वपूर्ण समस्याओं से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जिसमें प्रमुख समस्याएं हैं।
बीआरसी पर बिल लिपिक की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, उनकी उपस्थिति ना होने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। चयन वेतनमान जो स्वीकृत हो गए हैं। उनके फिक्सेशन अभी तक नहीं किए गए हैं जिससे वह वेतनमान में लग नहीं पा रहे हैं। और विभिन्न एरियर भी लेखा कार्यालय से वापस किए जा रहे हैं।
बीआरसी कार्यालय पर रिसीविंग की अनिवार्य व्यवस्था की जाए जिससे अध्यापक को बार-बार परेशान ना होना पड़े। विद्यालय निरीक्षण में अध्यापकों के प्रति अच्छा व्यवहार किया जाए, सेवा पुस्तिकाएं बीआरसी पर रखवाई जाए और अध्यापकों को देखने का भी अवसर मिले तथा सेवा पुस्तिकाओ को अद्यतन किया जाए। किसी भी अध्यापक को हतोत्साहित या प्रताड़ित बिल्कुल ना किया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा संज्ञान में लाई गईं सभी समस्याओं को अति शीघ्र निस्तारित कराया जाएगा बीआरसी पर रिसीविंग की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी बिल लिपिक को भी तत्काल सर्विस बुक अद्यतन और चयन वेतनमान लगाने का निर्देश दिया इसके उपरांत सभी शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की और खण्ड शिक्षाधिकारी ने सभी के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध की बात दोहरायी संगठन की वार्ता में आज ब्लॉक संरक्षक सत्येंद्र सेंगर अजय पाण्डेय ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ,सुरेन्द्र पाल सिंह,अमर सिंह गौतम,रवि श्रीवास्तव ,अभिषेक शुक्ला, देव सचिन,ज्ञानेंद्र राठौर,दीपक वर्मा, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment