कालपी (जालौन)। ट्रेन यात्रा के दौरान छूटा एक बैग जीआरपी की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया गया। इस सराहनीय कार्य से यात्री ने राहत की सांस ली और रेलवे पुलिस का आभार जताया।
उरई के मोहल्ला रामनगर निवासी संतोष शर्मा 18 फरवरी 2026 की सुबह झांसी से उरई के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे। उरई स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ और सामान अधिक होने के कारण उनका एक बैग बोगी में ही छूट गया। ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें बैग गायब होने का एहसास हुआ, जिस पर उन्होंने तत्काल रेलवे पुलिस थाना उरई में सूचना दी। उरई से सूचना मिलते ही कालपी जीआरपी चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संजना सिंह टीम सहित सतर्क हो गईं। जैसे ही इंटरसिटी एक्सप्रेस कालपी रेलवे स्टेशन पहुंची, जीआरपी टीम ने जनरल कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान यात्री का छूटा हुआ बैग सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया गया। बाद में संतोष शर्मा कालपी जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी संजना सिंह ने आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें उनका बैग सौंप दिया। बैग मिलने पर यात्री के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यात्री के साथ उनकी पत्नी सीता शर्मा और दो बच्चे भी यात्रा कर रहे थे। स्टेशन की भीड़भाड़ में बैग छूट गया था, जिसे पुलिस की सतर्कता से बरामद कर सुरक्षित वापस कर दिया गया।
Post a Comment