जालौन। डीडीए (उप निदेशक कृषि) ने बुधवार को नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और मंडी में हटाई गई अस्थाई दुकानों को जगह दिए जाने और नई दुकानों का निर्माण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
बुधवार को डीडीए संजय कुमार नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। जिसमें पुलिया निर्माण के लिए डाले जा रहे जाल में पुराना सरिया डाले जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई साथ ही मौके से ही संबंधित ठेकेदार को मोबाइल पर फोन करके फटकार लगाते हुए नया सरिया डाले जाने के निर्देश दिए। नवीन गल्ला मंडी में कुछ समय पूर्व अस्थाई दुकानें हटा दी गई थीं। जिस पर व्यापारियों में रोष था और वह व्यापाार के लिए जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। जिस पर डीडीए ने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी में बी श्रेणी की 15 और सी श्रेणी की 10 दुकानों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में चालू कराया जाए। दुकानों का निर्माण होने के बाद इन दुकानों को आवंटित किया जाए। तब तक के लिए मंडी में पीछे की साइड में व्यापारियों को अस्थाई जगह उपलब्ध कराने के निर्देश मंडी सचिव अंकित गुप्ता को दिए। इस मौके पर एसडीएम हेमंत पटेल, मंडी सचिव उरई अरविंद यादव, मंडी सचिव कालपी सतीश कुमार, गल्ला व्यापाार कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा, दीपू त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, रवि कुमार, अनिल गुप्ता, विशाल राठौर आदि मौजूद रहे।
फोटो : निर्माणाधीन पुलिया में पुराने सरिया को देखते डीडीए।
Post a Comment