उरई(जालौन)।खुशी जनकल्याण सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन जालौन के एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ जिसमें चार जोड़ों में आरती संग अंकित,उर्मिला संग मुकेश,शिवानी संग मानवेन्द्र,प्रिंसी संग मानवेन्द्र ने सात फेरे लिए
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने बाले बीरपाल चौधरी उर्फ (बबलू )विधानसभा अध्यक्ष बसपा व विशिष्ट अभय गौर कुसमरा,एड विनय चौरसिया,अविनाश सेंगर व मुख्य बक्ता सुशील चौधरी व दीपू गौतम बाहुबली रहे और कार्यक्रम के आयोजक सुंदर दीवान कठेरिया जिला पंचायत क्षेत्र परासन,रोहित प्रताप कुशवाहा,कार्यक्रम प्रभारी छत्रपाल कठेरिया भीम आर्मी रहे कार्यक्रम में आये अतिथियों ने बार बधू को आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि बीरपाल चौधरी जिला पंचायत क्षेत्र शहजादपुरा ने कहा कि सामूहिक विवाह एक समाज के लिए अच्छी पहल है इससे दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर लगाम लगेगी और हर सामूहिक विवाहों से किसी गरीब बाप को डर नहीं सताता की मेरी बेटी की शादी कैसे होगी सामूहिक विवाह समाज को एकत्रित करने में अहम रहता है कार्यक्रम का सफल संचालन हरिकिशुन कठेरिया द्वारा किया गया
मौके पर,रामसनेही बाबू जी,मनोज दिवाकर,
तिलक बाबू,अमित पाल, मानवेन्द्र प्रजापति, महेंद्र कठेरिया,मानवेन्द्र प्रजापति, साहिल पांचाल,शिवम,इकेश, पुनीत,आकाश,रहे जबकि
अध्यक्षता एड बादाम सिंह द्वारा की गई।।
Post a Comment