उरई(जालौन)। जिला बार संघ जालौन की नवनिर्वाचित कमेटी में एक वरिष्ठ सदस्य के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता अंजलि कुमार राजपूत, अधिवक्ता जेपी सिंह, नोटरी सुशील पांडे, अशोक गुप्ता, महाबली, बलवान सिंह यादव, मुन्ना, बृजेंद्र सिंह, अधिवक्ता निरंजन एवं कप्तान सिंह राजपूत सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्वाचन बार संघ की एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सदस्य के अनुभव से बार एवं अधिवक्ताओं के हितों को मजबूती मिलेगी।
फोटो परिचय-वरिष्ठ सदस्य का माल्यार्पण करते अधिवक्ता
Post a Comment