कोंच’(जालौन)। नगर के समीपस्थ शैक्षणिक संस्था कस्तूरवा आवासीय विद्यालय से दिन शनिवार को छात्राओं का एक्सपोजर विजिट टूर झांसी के लिए रवाना हुआ इस शैक्षणिक भ्रमण को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर निवर्तमान गहोई समाज अध्यक्ष आनन्द सकेरे और विद्यालय की वार्डन वंदना भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को नई दिशा मिलती है उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदीवारी से बाहर निकलकर जब छात्राएं ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों को देखती हैं तो उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है ऐसे टूर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञानवर्धन में भी सहायक होते हैं इसी कड़ी में
विद्यालय की प्रभारी वंदना बर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सपोजर विजिट में कुल 105 छात्राएं शामिल हैं झांसी पहुंचकर छात्राओं को ऐतिहासिक इमारतों किला और संग्रहालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा उन्होंने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को इतिहास संस्कृति और विरासत से परिचित कराना है ताकि वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर करुणा विश्वकर्मा प्रतीक्षा बबिता अनिता वन्दना ऋतु वर्मा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
फोटो परिचय-बस को झंडी दिखाते पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता
Post a Comment