जनहित में समस्याओं लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा


जालौन। नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर जनहित में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। 
नगर निवासी अशफाक राईन, आसिफ रफाक्ती, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, हाजी उवैश बरकाती, राज मंसूरी, अशोक चौधरी, इरफान, रमेशचंद्र, नदीम अंसारी, आरिफ मंसूरी आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव कुमार सौंपकर बताया कि जालौन सीएचसी लगभग दो से तीन लाख की आबादी को कवर करता है। लेकिन पर्याप्त स्थान का अभाव है। ऐसे में नगर में 100 बेड का सीएचसी खुलवाया जाए। सीएचसी में अस्थिरोग, नेत्र चिकित्सक, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जाए। उरई मुख्यालय होने के चलते सभी योजनाओं का लाभ उरई को मिलता है। ऐसे में जालौन को अलग विधानसभा घोषित किया जाए। जालौन से उरई, कोंच, कालपी, राठ, माधौगढ़, रामपुरा, औरैया आदि स्थानों के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए। नगर में एक आईटीआई और महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना कराई जाए। उन्होंने इन मांगों को जनहित में पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
फोंटो परिचय- नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगर के लोग। 

Post a Comment

Previous Post Next Post