महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव जी के मंदिर में रुद्राभिषेक किया भक्तगणों ने


उरई(जालौन)। महाशिवरात्रि की पावन अवसर पर गोरेलाल के पुत्र कन्हैया लाल स्वर्णकार द्वारा निर्मित एवं प्राण प्रतिष्ठित प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला माता पर उरई में मंदिर परिसर में इस वर्ष भी रुद्राभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया।

 मंदिर प्रबंधक स्वामित्व राम श्री पत्नी रामस्वरूप रितु राधा श्वेता शर्मा श्रवण समस्त सरकार परिवार द्वारा रुद्राभिषेक के साथ हवन आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अश्वनी मिश्रा, विनोद पोरवाल, मधु मिश्रा, लालजी, आशीष पोरवाल, गुड्डी, अनुष्का, श्यामजी, कीर्ति शमार्, सुशील शर्मा आदि भक्त गण मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मंदिर में रुद्राभिषेक करते भक्तगण

Post a Comment

Previous Post Next Post