-डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरण, मानवता की मिसाल कायम’
रामपुरा,(जालौन)। जब अधिकांश लोग सेवानिवृत्ति के बाद निजी जीवन तक सीमित हो जाते हैं, ऐसे समय में भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त उपेन्द्र सिंह सेंगर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए सेवा का दीप जलाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत लिड़ऊपुर में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लगभग 150 गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मानवता की सच्ची तस्वीर पेश की।
वर्ष 2020 में भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त हुए ग्राम लिड़ऊपुर निवासी उपेन्द्र सिंह सेंगर तब से निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। सेना में देश सेवा के बाद अब वे समाज सेवा के माध्यम से ग्रामीण अंचल में संवेदनशीलता, सहयोग और करुणा का संदेश दे रहे हैं। उनके सेवा कार्यों ने क्षेत्र के लोगों के मन में विश्वास और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया है।
कंबल वितरण के साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को वर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट किया । ग्रामीणों का कहना है कि गजेंद्र सिंह सेंगर जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह सिद्ध करते हैं कि सेवा का जज़्बा वर्दी उतरने के बाद भी कभी समाप्त नहीं होता।
फोटो परिचय- कंबल वितरण करते पूर्व सैनिक
Post a Comment