डिग्री कॉलेज की महिला लिपिक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त


रामपुरा (जालौन)।अज्ञात कारणों के चलते पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय की महिला क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर स्थित पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय में रेनू पत्नी प्रवीण कुमार वर्मा उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी उरई क्लर्क पद पर कार्यरत है उनके पति प्रवीण कुमार भी एसकेडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक पद कर तैनात है। आज गुरुवार को अज्ञात समय रेनू ने डिग्री कॉलेज के हॉस्टल के रूम नंबर 20 में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है।

 आज गुरुवार को क्लर्क महिला के पति शिक्षक प्रवीण कुमार ने हॉस्टल में रहने वाले आकाश नामक छात्र से रेनू मैडम से बात करने को कहा छात्र द्वारा शाम करीब 7:40 बजे रेनू के कमरे पर गया तो उसने उसे फांसी पर लटके देखा। इसकी सूचना छात्र ने डिग्री कॉलेज के स्टाफ को दी। 
बताया जाता है कि मृतका रेनू का अपने पति से आपस में प्रेम विवाह हुआ था। मृतका रेनू के पति लगभग डेढ़ माह से विद्यालय जगम्मनपुर नहीं आए हैं।रेनू डिग्री कॉलेज हॉस्टल में अकेली रह रही है। मृतका रेनू के 4 वर्षीय एक पुत्र भी है जो अपने पिता के साथ उरई में रह रहा है।घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकार माधौगढ़ अंबुज यादव , रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना के संबंध में साक्ष्य संकल्प किए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post