उरई(जालौन)। जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन डा. घनश्याम अनुरागी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 86.88 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया है। बुधवार को सदन में रखे गए इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, स्वच्छता, जल संचयन और प्रकाश व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट के अनुसार, वर्ष के अंत में 38.64 करोड़ रुपये की शेष राशि बचने का अनुमान है। इसी आधार पर अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार किया गया है। नए बजट में प्रारंभिक शेष 38.64 करोड़ रुपये तथा शासन से प्राप्त अनुदान (राज्य वित्त आयोग, केन्द्रीय वित्त आयोग) और निजी स्रोतों से 48.24 करोड़ रुपये मिलाकर कुल प्राप्तियां 86.88 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वहीं, विभिन्न मदों में होने वाले व्यय का अनुमान 54.22 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसके बाद 32.65 करोड़ रुपये की शेष राशि बचने की संभावना है।
इसी तरह जीरामजी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 261.20 करोड़ के बजट का अनुमोदन किया गया।
जिला पंचायत के अनुसार, निजी स्रोतों से प्राप्त राजस्व का उपयोग मुख्य रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित वेतन, पेंशन तथा अन्य देय राशियों के भुगतान में किया जाएगा। वहीं, शासन से प्राप्त अनुदान राशि से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का निर्माण, नाली एवं नाला निर्माण (स्वच्छता), तालाबों का जीर्णाेद्धार (जल संचयन) तथा सार्वजनिक स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे।प्रस्तुत पुनरीक्षित आय-व्ययक (2025-26) एवं मूल आय-व्ययक (2026-27) को सदन में ध्वनि मत्स्य पारित कर दिया गया।

बैठक में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ विधायक मूलचद्र निरंजन, सांसद प्रतिनिधि राजीव शर्मा, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल, रणविजय सिंह, ज्ञान सिंह, संजीव कठेरिया, मनोज याज्ञिक, कैलाश, अर्चना, अमृता, रामेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार, मालती प्रियंका, प्रेमलता देवी, रानी देनी, ज्योति, रेखा अनिल कुमार, निशा देवी रंजना देवी के साथ ही एडीएम नमामी गंगे प्रेमचंद्र मौर्या, अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, अभियंता नगीनाराम, कार्य अधिकारी प्रिंस चौधरी, लेखाकार कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
अपने आखिरी बजट भाषण में भावुक हुए डा. अनुरागी
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी जिला पंचायत जालौन के अपने आखिरी बजट भाषण में भावुक होकर सभी सदस्यों अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी बजट है। हमने सभी सदस्यों का विश्वास जीतने का पूरा प्रयास किया। हमने जिला पंचायत की आय को 4 गुना बढ़ाने का काम किया है। जब हम अध्यक्ष बने थे तब जिला पंचायत की आय 6 करोड़ थी आज 24 करोड़ तक पहुंच गई है आज जिला पंचायत को शासन से जो बजट मिलता है उसके बराबर अपने स्रोतों से जिला पंचायत आय करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने भी हमें सहयोग किया उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सदस्यों के द्वारा अनुमोदित जो भी विकास निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं उनको समय से पूरा कर दें जिससे किसी सदस्य को अपने काम पूरे ना होने का मलाल ना रहे।
फोटो परिचय-बैठक को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी
फोटो नंबर- 1
Post a Comment