उरई(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जनपद जालौन में सांगठनिक मजबूती और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसी क्रम में आगामी 24 फरवरी 2026 को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के जरिए पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति का खाका तैयार करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में लालाराम अहिरवार करेंगे शिरकत
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बसपा के कद्दावर नेता एवं मुख्य मंडल प्रभारी (झाँसी, चित्रकूट मंडल व बुंदेलखंड प्रभारी) लालाराम अहिरवार होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल करेंगे, जबकि मंच का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे।
मिशन 2027 और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर
सूत्रों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। पत्रकारों से बातचीत में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर और सभी समाजों के सहयोग से मजबूती के साथ लड़ेगी।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शाकिर हसन वारसी, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गौतम, मनोज इमलिया और बबलू चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment