जालौन। तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में खसरा-रुबेला एमआर अभियान की सफलता हेतु तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सुचारू संचालन और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार की गई।
पांच से दस वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण एसडीएम हेमंत पटेल ने निर्देश दिए कि आगामी 16 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में तहसील के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों को कवर किया जाए। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों 5 से 10 वर्ष की आयु को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान का कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, टीकाकरण का कार्य बुधवार, शनिवार और रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिवसों में किया जाएगा। एसडीएम ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रत्येक स्कूल में माइक्रो प्लान के अनुसार टीम भेजने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित अधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में डा. सहन बिहारी आदि लोग मौजूद हुए।
फोटो परिचय-बैठक करते एसडीएम
Post a Comment