माधोगढ(जालौन)।जनपद जालौन में संज्ञेय अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 09 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार माधौगढ़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष गोहन सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोहन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गोहन पुलिस ने बहद ग्राम/कस्बा गोहन स्थित नरपत सिंह के बाड़े पर दबिश दी, जहाँ 06 व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। इस संबंध में थाना गोहन पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 13-जी जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामनरेश पुत्र ओमनाथ राजपूत, उम्र करीब 40 वर्ष , सिंकू राजपूत पुत्र शत्रुहन राजपूत, उम्र करीब 26 वर्ष , नितिन राजपूत पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत, उम्र करीब 25 वर्ष , मुनीम पुत्र लल्ला राजपूत, उम्र करीब 35 वर्ष अनिल कुमार पुत्र मुलायम सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष , बिट्टू राजपूत पुत्र खुशराम सिंह राजपूत, उम्र करीब 20 वर्ष , समस्त निवासी मोहल्ला मझाई टोला, गोहन के रहने वाले है । गिरफ्तारी के दौरान बरामद मालम ₹6050जामा , तलाशी से ₹1020 नगद, 52 अदद ताश के पत्ते, 03 एंड्रॉयड मोबाइल वीवो कंपनी (सफेद रंग) ,रेडमी कंपनी (हरा रंग) , इनफिनिक्स कंपनी (गहरा नीला रंग) बरामद हुए , पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Post a Comment