ई रिक्शा व पिकप भिड़ंत घटना में घायल एक महिला ने और तोड़ा दम’


कोंच(जालौन) । आशीर्वाद होटल से खाना खाकर लौट रहे ई रिक्शा सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार झांसी व कानपुर अस्पतालों में चल रहा था जिसमें से एक घायल महिला ने पहले ही दम तोड़ दिया था और एक और घायल महिला ने देर रात्रि दम तोड़ दिया।

              प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 29 नवंबर 2025 को आशीर्वाद विवाह घर से शादी में सम्मलित होने के बाद वापिस अपने घर मुहल्ला पटेल नगर सागर तालाब के पास निवासी सत्य प्रकाश दुवेदी उर्फ सद्दू अपने परिवार सहित ई रिक्शा से आ रहे तभी एक तेज रफ्तार पिकप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिनके उपचार हेतु प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने झांसी कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था जिनमें से गम्भीर रूप से घायल महिला की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी वहीं सत्य प्रकाश दुवेदी की पत्नी राज कुमारी उर्फ मुटरो उम्र करीब 55 वर्ष का इलाज कानपुर अस्पताल में चल रहा था लेकिन देर रात्रि राज कुमारी भी जिंदगी जंग हार गयीं और उनकी मृत्यु हो गयी जैसे ही यह सूचना मुहल्ला पटेल नगर सागर तालाब के लोगों को हुई तो पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी।
फोटो परिचय- मृत महिला का फाइल फोटो 

Post a Comment

Previous Post Next Post