उरई में अभाविप के 65 वें प्रांत अधिवेशन का भूमिपूजन


0 21 से 24 दिसंबर तक होगा आयोजन, 1500 कार्यकर्ता जुटेंगे
उरई(जालौन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप कानपुर प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन के लिए उरई में भूमिपूजन किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ग्राउंड में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम, अभाविप कानपुरअध्यक्ष डा. ब्रजेश मिश्रा, प्रांत मंत्री शिवाराजे बुंदेला और प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह अधिवेशन 21 से 24 दिसम्बर तक उरई में आयोजित होगा। इसमें कानपुर प्रांत के सभी 21 संगठनात्मक जिलों से लगभग 1000 विद्यार्थी और शिक्षक कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने इस अवसर पर कहा कि अभाविप ने हमेशा युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि आज भी अभाविप के कार्यों में वही संगठन शक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और सेवा भावना जीवंत है। उन्होंने उरई को वीर अभई, महर्षि वेदव्यास की भूमि बताते हुए कहा कि यह अधिवेशन युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगा।
अभाविप कानपुर प्रांत अध्यक्ष डा. ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र भावना से ओतप्रोत संगठन है, जिसने सदैव देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए कार्य किया है।        भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रान्त अध्यक्ष डा. ब्रजेश मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, एग्रिविजन राष्ट्रीय प्रमुख विक्रम फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी,  भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. उमानाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अभाविप के कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-भूमि पूजन करते भाजपाई 

Post a Comment

Previous Post Next Post