मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं तथा छात्राओं को सम्मान व सुरक्षा के लिए किया जागरूक


कालपी(जालौन)। महिलाओं तथा छात्राओंकी सुरक्षा,सशक्तिकरण व सम्मान के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी के निर्देश पर कालपी की महिला पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चौराहों तथा विधालयो के आस-पास गुरुवार को आर्य कन्या  पाठशाला इंटर कॉलेज कालपी के आस-पास मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी, महिला सिपाही  नेहा पटेल, ने महिलाओं तथा छात्राओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी गई।

 पुलिस कर्मचारियों ने महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी । इसी तरह फुल पावर चौराहा अंडरपास में महिला सिपाहियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित करके कहा कि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करें। सूचना मिलने पर महिलाओं एवं छात्राओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, बाल शोषण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, घरेलू सुरक्षा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक उदयवीर सिंह ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में मिशन शक्ति -5 का अभियान चलाकर महिलाओं तथा छात्राओं को सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
फोटो परिचय- छात्राओं व महिलाओं को जागरुक करती मिशन शक्ति टीम 

Post a Comment

Previous Post Next Post