बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई चाचा नेहरू जयंती

 
कोंच(जालौन)। दिन शुक्रवार को सरोजिनी नायडू पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू के विचारों उनके वाल प्रेम और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया। 

नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और बच्चों को देश का भविष्य बताया इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला हाजी सेठ नासिर खान अजय बरार शकील मकरानी कासिम अहमद देवेंद्र शर्मा रामकिशोर पुरोहित शहाबुद्दीन आज़ाद नरेंद्र राठौर और जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि बच्चों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने का एक संकल्प भी है।
फोटो परिचय- जयंती मनाते कांग्रेसी 

Post a Comment

Previous Post Next Post