पांच नदियों के पंचनद संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया आस्था स्नान,


-जिला पंचायत अध्यक्ष डा.घनश्याम अनुरागी के साथ,भाजपा नेताओं की यमुना आरती, 
-मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा
रामपुरा(जालौन)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंचनद संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जालौन जनपद के जगम्मनपुर के समीप स्थित पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, कुवांरी और पहूजकृके संगम पंचनद पर आधी रात से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया, जो शाम तक निरंतर चलता रहा। अनुमान है कि लगभग पंचनद के जल में 50 से 70 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। श्रद्धालुओं ने पंचनद के पवित्र जल में स्नान कर ऋषि आश्रम व अन्य देवस्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं मेला का आनन्द लिया। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने स्नान की पूर्व संध्या मंगलवार एवं कार्तिक पूर्णिमा बुधवार के दिन संगम स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया वह संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, मैनपुरी, झांसी सहित मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना तथा राजस्थान के धौलपुर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर पुण्य अर्जित किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पंचनद संगम में स्नान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और यमलोक के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
स्नान पर्व से पूर्व देर शाम भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया। महंत सुमेरवन के सान्निध्य में हुई इस आरती में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद सिंह निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, शीतल सिंह सेंगर, शिवकुमार सिंह सेंगर, राजकिशोर गुप्ता व मंदिर प्रबंध समिति से हरगोविंद सिंह सेंगर, रामौतार तिवारी मुनीम, महेन्द्र सिंह,औंकार सिंह, प्रमोद सिंह सेंगर, अवधेश सिंह चौहान, चन्द्र प्रकाश छइया दुवे , राजेन्द्र शाक्यवार,भारत सिंह सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मेला क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह यादव, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह, जगम्मनपुर चौकी प्रभारी व मेला प्रभारी उप निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा सहित भारी पुलिस बल ने रातभर सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

Post a Comment

Previous Post Next Post