धान की बिक्री शुरू होते ही नगर के मुख्य मार्गों पर जाम का झाम


जालौन। धान बिक्री शुरू होते ही नगर के देवनगर चौराहे, कोंच चौराहा से लेकर मंडी गेट तक लगने लगा है जाम, स्थानीय प्रशासनिक तथा पुलिस द्वारा कोई भी उचित व्यवस्था न किये जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।शनिवार को नगर मे जाम की समस्या से न सिर्फ किसानो को परेशानी का सामना करना आम राहगीरो को भी मुसीबत का सामना करना पडा।

इस समय धान की बिक्री शुरू हो गयी, और बिक्री शुरु होते ही नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी शुरू हो गई। नवीन गल्ला मंडी से लेकर देव नगर चौराहा तथा कोंच चौराहे से मंडी तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन और किसानों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जालौन कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद दुवे अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद वाहनों को लाइन से लगवाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से शुरु कराई। किसान रमेश, सुरेश कृष्ण कुमार रवि आदि स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए जाएं।जिससे जाम जैसी व्यवस्था उत्पन्न न हो सके।तथा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नियमित लगाई जाए, और धान तौल केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे किसान अपने धान को समय से बेच सके।सीसीटीवी कैमरे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनका निरंतर संचालन अनिवार्य है।
फोटो परिचय- धान तौल केंद्रों के कारण लगा जाम

Post a Comment

Previous Post Next Post