भीड़ कालपी(जालौन)। भैया दूज (यम द्वितीया) के अवसर पर श्री ढ़ोड़ेस्वर के यमुना घाट पर मां कालिंदी को साड़ी पहनाने तथा यमुना आरती का कार्यक्रमआयोजित किया गया। कार्यक्रम में यमुना नदी को 51 साड़ियों का पहनावा पहनाया गया। कमलेश शुक्ला तथा अवधेश महाराज ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया ।
बीती शाम को श्री ढ़ोडेस्वर घाट पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने सर्व प्रथम मां कालिंदी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात यमुना आरती जयकारों के साथ तथा फिर साड़ी पहनावे का कार्यक्रम बड़ी ही सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मां यमुना को 51साड़ियों की भेट समर्पित की गई। नाव में सभी साड़ियों को रख कर बीच धारा में साड़ी पहनावे का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में हरमोहन सिंह यादव, दिनेश श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव आदि भक्तों ने हिस्सा लिया।
फोटो परिचय- ढोड़ेश्वर घाट में यमुना नदी को साड़ी पहनावा कार्यक्रम

Post a Comment