(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। यमुना में आई बाढ़ से तटीय गांवों के प्रभावित लोगों को लायंस क्लब के द्वारा तीन सैकड़ा बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गयी।
नगर के बिहारी जी मन्दिर के समीप बने प्रमिला गुप्ता वृद्धाश्रम में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर समत सर्राफ की अध्यक्षता में राहत सामग्री का वितरण किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यमुना में आई बाढ़ से 62 गांव प्रभावित हुए थे, जिसमे शासन प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया, इतना ही नही इस बार सरकार के द्वारा पशुओ के लिए चारें की व्यवस्था भी गई हैं। उन्होंने बताया कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद इस वर्ष किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई हैं और ना ही किसी भी प्रकार की पशु हानि हुई हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संमत सर्राफ ने कहा कि लायन्स क्लब दुनिया का सबसे बड़ा क्लब है, क्लब द्वारा समय-समय पर इस तरह की सहायता की जाती है कहीं भी प्राकृतिक आपदा या दैवीय आपदा में लोगों की मदद क्लब द्वारा की जाती है। लायंस क्लब अगर कोई भी पहल करती है तो उसकी शुरुआत कालपी से ही करती है, सेवा छोटी हो या बड़ी इसी शुरुआत हमेशा कालपी से ही होती है। चंबल बेतवा तथा यमुना नदी से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लायंस क्लब राहत सामग्री वितरण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि फरुखाबाद, उन्नाव, कायमगंज, हमीरपुर तथा कन्नौज में भी राहत सामग्री का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष तीन सर्विस बीक मनाये जाने जिसमे सबसे पहले 4 अक्टूबर से 12 अक्यूबर से पूरे विश्व मे मेंटल हेल्थ वीक मनाया जा रहा है। मेंटल हेल्थ कैम्प में लोगों को जागरूक किया जाएगा। लायंस क्लब के सचिव राकेश पुरवार ने बताया कि 2021 से प्रति वर्ष क्लब द्वारा इसी तरह का आयोजन होता आ रहा है। आज 3 सैकड़ा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, नमक, मसाले, शक्कर, चाय की पत्ती, माचिस, बिस्किट, लैय्या व एक कम्बल वितरित किया गया। जिनमें मदारपुर, देवकली, कालपी कीरतपुर सहित अन्य यमुना तट बसे बाढ़ पीड़ितों ग्रामीणों की सहायता की गई हैं। इस मौके पर कैबिनेट सेकेट्री राकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुनीता सर्राफ, अंकित श्रीवास्तव, जय खत्री, अमित पोरवाल गबद्दे, स्मृति गुप्ता, धर्मेन्द्र पाल, राम प्रकाश पुरवार, संजय सविता आदि लोग मौजूद रहें।
फोटो परिचय- बाढ पीड़ितों को सामग्री बांटी लायंस क्लब ने

Post a Comment