उरई,(जालौन)। चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी उरई तथा छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी की उपस्थिति में आज रामकुंड पार्क का निरीक्षण किया गया।
छठ महापर्व पर को देखते हुए आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने छठ पूजा समिति अध्यक्ष संजय साहनी के साथ रामकुंड का निरीक्षण किया तथा नगर पालिका प्रशासन को हिदायत दी गई की छठ पूजा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को रामकुंड पार्क में होने जा रही है इससे पहले सारी व्यवस्थाएं साफ सफाई जल पानी की व्यवस्था प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण कर लिया जाए इस अवसर पर छठ पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें के एम तिवारी, धनंजय महाराज, शैलेंद्र पाठक, अजय सिंह सहारा खुशहाल साहनी,अमन साहनी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- रामकुंड पार्क का निरीक्षण करते डीएम
Post a Comment