गौशाला में गौवंशो को नहलाकर पूजा अर्चना की पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने


कालपी(जालौन)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा पालिका भवन में दीपावली के अवसर पर दो सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने आलमपुर स्थित गौशाला में गौवंशो को नहलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गौवंशों को गुण तथा हरा चारा खिलाया।

 इसी क्रम में पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पूरे वर्ष भर पालिका के सफाई कर्मचारी दिन रात एक करके नगर को स्वच्छ बनाने का कार्य करते हैं। नगरीय सफाई व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि स्वीपर यानी सफाई योद्धाओं के अलावा पालिका के सभी कर्मचारियों को दीपावली की मिठाईयां वितरित की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व में बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाये तथा त्यौहार को शांति एवं सौहार्द के साथ बनाएं। मिठाइयों के पैकेट पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। समारोह में सभासद गण इस्लाम अहमद एडवोकेट, राजू शेख, सुनील पटवा, विनोद अहिरवार, पप्पू, रियाजुल हक, निजाम खान के अलावा शिशुपाल सिंह यादव पप्पी, निर्माण लिपिक सरफराज बाबा आदि कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
फोटो परिचय- गौशाला में गौवंशो की पूजा अर्चना करते पालिकाअध्यक्ष 

Post a Comment

Previous Post Next Post