बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा सत्संग व नामदान 6 अक्टूबर को

(हिमांशु खरकया)
’-शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम 6 और 7 अक्टूबर को जालौन जिले के उरई में 
उरई(जालौन)। इस समय पर देश और दुनिया में इन्सान सुखी रहने के लिए अपने तन और मन को पापी बना कर तरह-तरह की बीमारी, लड़ाई, झगड़ा, बेरोजगारी जैसी समस्यायें पैदा कर ले रहा है। सच्चे सन्त और सतसंग के ना मिलने के कारण तकलीफों से आराम पाने के लिए उपाय तो बहुत कर रहा है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। सभी की तकलीफें दूर हों, शान्ति, सुकून व बरकत मिले, कुदरती कहर कम हो, मनुष्य शरीर किस लिए मिला है, इसको समझाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नवीन मंडी स्थल उरई में होने वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा सत्संग व नामदान - 6 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे एवं सायं 4 बजे, 7 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से होगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर वक्त गुरु परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने मुख्य आश्रम उज्जैन से उरई, जालौन पधार रहे हैं। दुःख में राहत मिले, मानवता और प्रेम लोगों में आवे, लोग धार्मिक बनें; काम, क्रोध, लोभ पर विजय मिले तथा इसी मनुष्य शरीर में भगवान का दर्शन हो; नर्क-चौरासी व जनम-मरण की पीड़ा से छुटकारा मिल जाये इसका उपाय बाबा जी सतसंग में बताएँगे। कार्यक्रम में दुःख निवारण झंडा भी लगेगा।
फोटो परिचय- बाबा उमाकान्त जी महाराज 

Post a Comment

Previous Post Next Post