पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षों को रोपित कर शुद्ध पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

  (कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। गुरुवार को स्थानीय नगर में एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मना कर  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएफओ प्रदीप कुमार के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में गणमान्य नागरिकों ने वृक्ष रोपित कर शुद्ध पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

  नगर के आलमपुर वन ब्लाक क्षेत्र में सामाजिक वानिकी विभाग तथा नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के लघु भ्राता रविन्द्र सिंह यादव ने कहा कि 25 सितम्बर 1916 को जन्मे पं दीन दयाल उपाध्याय ने जीवन भर मानव सेवा का काम किया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण महाभियान -2025 के अंतर्गत छायादार शोभाकर वृक्ष रोपित करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। वन दरोगा महेंद्र सिंह,मन्ना सिंह हरिओम सिंह ,प्रीति, समस्त वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा आशु सभासद, अंजली चौहान, ओम सिंह पूर्व प्रधान,भूरा यादव, गंगाराम प्रजापति अंजलि चौहान समेत गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करके पं दीन दयालउपाध्याय को याद किया।
फोटो परिचय- वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों तथा नागरिकों के साथ रेंजर

Post a Comment

Previous Post Next Post