नवरात्रि के आखिरी दिन दर्शनों के लिए उमड़ी मां जालौन देवी पर श्रद्धालुओं की भीड़


0 कल भी मनाई जाएगी पंचांग के अनुसार नवमी- महंत सर्वेश कुमार
 (राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। हिंदुओं का नवरात्रि के पावन त्योहार  अंतिम दिन जालौन देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का मां जालौन देवी  दर्शन का मेला लगा रहा। सुबह से ही मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां जालौन देवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने मां जालौन देवी पर अपना माथा टेका  तथा जनहित सुख-समृद्धि की कामना की। 

वही आज शारदीय नव रात्रि  के पावन पर्व पर जनपद जालौन के कुठौंद क्षेत्र में यमुना तट पर स्थित भव्य प्राचीन मन्दिर मां जालौन देवी माता के दरबार में जनप्रिय पूजा शुक्ला नेता ने माता का सिंगार, पुष्प-माला भेट कर माता के चरणों में माथा टेक कर जन कल्याण एवं मानव जीवन में सुख शान्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर व आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह जबारे निकाले गए और विभिन्न धार्मिक संघों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को और भी मंगलमय बना दिया। प्रशासन ने साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा है, ताकि हर भक्त सुरक्षित और भक्ति मय माहौल में पूजा कर सके। भक्तों का कहना है कि इस बार मंदिर की सजावट और व्यवस्था ने उनकी आस्था को और बढ़ा दिया है। महंत सर्वेश कुमार ने जानकारी देते बताया है कि इस बार पांचग के अनुसार नो दुर्गा 10 दिन की है क्योंकि नवरात्रि में जो तीज मनाई गई वो पंचाग के अनुसार दो दिन की थी इसलिए  नवमी 1 तारीख को मनाई जाएगी और दशहरा 2 तारीख को पंचांग  के हिसाब से मनाया जाएगा।
फोटो परिचय- जानकारी देते महंत सर्वेश कुमार ने 

Post a Comment

Previous Post Next Post