(नितेश कुमार )
रामपुरा(जालौन)। आज स्थानीय थाना परिसर में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार कटियार को स्टाफ के साथ समाजसेवियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष ने गत माह में पुलिस अधीक्षक पीआरओ से थाना रामपुरा का चार्ज लिया था।
आज अन्य जिला उनका स्थानांतरण कर दिया गया। संजीव कुमार अपने लगभग 7 माह के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी लोगों व स्टाफ के साथ मिलकर बहुत ही व्यवस्थित रूप से कार्य किया। थाना प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में स्थानीय वरिष्ठ उप निरीक्षक सतपाल यादव ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग तरह का होता है। वह अपराध रोकने पुलिस नौकरी का हिस्सा है। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष को कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।
बिदाई के मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह उप निरीक्षक सुनील कुमार उप निरीक्षक रामकिशोर उप निरीक्षक अमीर सिंह उप निरीक्षक श्याम सिंह पांडे हेड कांस्टेबल संतोष कुमार प्रमुख लेखक बृजेश कुमार शर्मा कांस्टेबल विकास कुमार कांस्टेबल अवधेश कुमार आदि के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो परिचय- थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार को विदा करता स्टाफ
Post a Comment