खाद्य सुरक्षा टीम ने कई प्रतिष्ठानों से भरे नमूने

 
उरई(जालौन)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन के अभिहित अधिकारी डा. जतिन कुमार सिंह के नेत्वृत में जनपद की समस्त तहसीलों में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थाे की उपलब्धता हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थाे की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विभिन्न स्थानो पर छापामार कर निम्नलिखित कार्यवाही करते हुये दूध एवं दुग्ध पदार्थाे के नमूनें संग्रहीत किये गये।

 पटेल नगर बम्बी रोड़ स्थित खोया भट्टी प्रो. सुमित कुमार पुत्र केशव सिंह के परिसर से खाद्य पदार्थ खोआ का नमूना संग्रहित किया गया। माधौगढ़ तहसील के ग्राम लिड़ऊपुर मे स्थित खोआ भट्टी से खाद्य पदार्थ खोआ का नमूना संग्रहित किया गया। झांसी रोड़ उरई स्थित तड़का रेस्टोरेन्ट प्रो. विशाल गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ  धनिया पाउडर का नमूना। कोंच बस स्टैण्ड उरई में उपेन्द्र छोले भटूरे के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना। कुईया रोड़ उरई से दूध फेरी भरत कुमार से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना। कुईया रोड़ उरई से दूध फेरी राज किशोर राजपूत से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना। कुईया रोड़ उरई से दूध फेरी वीरू से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना। फूड सेक्टी वैन (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम सें जालौन चौराहा उरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा मौके पर खाद्य पदार्थाे की जांचकर खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थाे की पहचान कर अवगत कराया गया। कार्यक्रम में 52 खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो परिचय-खाद पदार्थो के नमूने भरती टीम 

Post a Comment

Previous Post Next Post