कालपी(जालौन)। शासन के निर्देशों के अनुरूप कालपी तहसील के 244 राजस्व ग्रामों में जायद की फसल के सर्वे का कार्य तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी व नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला नीलमणि सिंह की निगरानी में शुरू किया गया है। लेखपालो को जल्द से जल्द सर्वे को पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं।
उत्तर प्रदेश में जायद की फसल के अलग-अलग जिंस वार सर्वे राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा। बीती 5 तारीख से जायद फसल का सर्वे चलाया जा रहा है। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने जायद फसल के मूंग, तरबूज, सब्जी, पिपरमेंट की जिंस वार सर्वे का कार्य राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कराया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कदौरा ब्लाक तथा महेवा ब्लाक मे 56 लेखपालों को संबंधित ग्रामों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि तहसील के समस्त ग्रामों की खेती के एक लाख नौ हजार भू खण्ड का सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।तहसीलदार ने कई गांवों में जायद फसलों पड़ताल का कार्य का निरीक्षण भी किया है। तहसीलदार ने सभी जिम्मेदार कर्मचारियों व लेखपालों को निर्देश दिये है कि शासन की प्राथमिकताओं के तहत जायद फसल का सर्वे निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फोटो परिचय- तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी
Post a Comment