कालपी(जालौन)। ऐतिहासिक नगरी कालपी के कई विख्यात मंदिरों एवं धर्मस्थलों के संरक्षण तथा सुंदृणीकरण के लिए की सौगात शीघ्र मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुलाकात करके धर्मस्थलों के जीर्णाेद्धार का कार्य करने के लिए मांग की है।
राजधानी लखनऊ में क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया के यमुना नदी के तट पर बसें कालपी प्राचीन धर्मनगरी के रूप में विख्यात है। नगर में ऐतिहासिक एवं पौराणिक धर्म स्थलों का समावेश है, दूर-दूर से लोग निरंतर आकर के मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं। यमुना नदी के किनारे बसे प्राचीन महत्व के पातालेश्वर मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं सुंदृणीकरण करने के लिए उन्होंने मांग उठाई। इसी प्रकार नगर के मशहूर मराठा कालीन गणेश मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारियां दी तथा मराठा कालीन मंदिर के हालात के बारे में बताया। इसी क्रम में सूर्य मंदिर के बारे में विधायक एवं मुख्यमंत्री के बीच में चर्चा की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य धर्मस्थलों के आने जाने की सड़क एवं मंदिरों के सुंदृणीकरण के लिए शासन स्तर से बजट उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित कई मुद्दों पर विधायक तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच में चर्चा हुई। अगर जल्द काम शुरू हो जाता है तो आस्थावान लोगों तथा नागरिकों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
फोटो परिचय- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से मुलाकात करते विधायक विनोद चतुर्वेदी
Post a Comment