टीहर में ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई जयंती


0 ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, बाबा साहब को किया नमन
रामपुरा(जालौन)। विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत ग्राम टीहर में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर  ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोध प्रदीप कुमार गौरव ने कहा कि, ष्बाबा साहब ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए जो योगदान दिया है, वह युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार गौरव ने बाबा साहब की जीवन शैली  प्रकाश डालते हुए बताया है डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ  और महान समाज सुधारक भी थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर को बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया।डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। बीआर अंबेडकर जयंती के मौके पर आप उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। संविधान निर्माता भारत रत्न जयंती के मौके परसंतोष प्रजापति मण्डल अध्यक्ष भाजपा,शिवकुमार गौर महामंत्री, प्रदीप कुमार गौरव प्रधान, मेवालाल,राहुल,संदीप,विनोद कुमार,जोनी गुप्ता,जीतू त्रिपाठी, कौशल किशोर,विनय गौरव, अध्यापक भारत राजा भैया जितेंद्र कुमार जीत  विवेक कुमार प्रेम सिंह धर्मेंद्र विनय कुमार जॉनी पिंटू  अमित कुमार प्रवेश कुमार गोलू केशवेंद्र जसवंत  व्यापारी   रोहित कुमार गजेंद्र कुमार आदि  के सात महिलाओं ने रैली मेंबहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पुलिस बल में वरिष्ठ  एस आई सुनील यादव मय फोर्स के मौजूद रहे।
फोटो परिचय- अंबेडकर प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते प्रधान

Post a Comment

Previous Post Next Post