▪️अप्रैल माह को दलित हिस्ट्री मंथ मना रहे दलित संगठनों के लोग
उरई(जालौन) । अप्रैल माह डॉ. अम्बेडकर के जन्मजयंती का महीना है जिसे लोग अम्बेडकर माह व दलित हिस्ट्री मंथ के रुप मे मानते है, इस साल जिले के 134 से अधिक गावँ में बड़े पैमाने पर डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच व दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर की टीम लगातार अलग अलग गांव में कार्यक्रम कर रहे है।
आज धनौरा कला गावँ में सचिन चौधरी , प्रदीप कुमार दुवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया व कैथ में ऊषा, देवेन्द्र अनिल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां लोगों के बीच बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर बात की बही सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया व संकल्प लिया कि हम सब बाबा साहब के कारवां को आगे बढाने का कार्य करेंगे।
टीम कार्यकर्ताओं दुवारा पंचायत में दलित व बहुजन समाज के हक अधिकार व सम्मान के कार्य करने बाले सामाजिक लीडर की कहानी दलित हिस्ट्री बुकलेट में लिखी जा रही हैं व सभी उपस्थित गावँ के लोग सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे व सभी लोग - शिक्षित करो, संघर्ष करो व संगठित हो का संकल्प ले रहे है
अम्बेडकर माह व दलित हिस्ट्री मंथ के बारे में एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि पूरे जिले के 134 से अधिक गावँ में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर व संविधान सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जायेगा,
वहीं लोगों ने जिस पंचायत में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है उसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किए व जिन लोगो ने अपने गावँ में सामाजिक बदलाव का कार्य किया है उनकी कहानी भी लिखी गई, जिले में कालपी तहसील में अनीता व सुरेंद्र, उरई तहसील में प्रदीप, जालौन तहसील में ऊषा व देबेन्द्र अनिल, माधौगढ़ व कोच सचिन चौधरीआदि कॉर्डिनेट करेंगे अव लगातार प्रतिदिन अलग अलग गावँ में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
फोटो परिचय- धनौरा कला गांव में डॉ अम्बेडकर का संदेश देते समाजसेवी
Post a Comment