विधायक संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


कोंच(जालौन)। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल दिन सोमवार को भाजपा नगर इकाई ने मुहल्ला गोखले नगर स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनायी ।


कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉ अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया है डॉ अम्बेडकर ने अपने ज्ञान के माध्यम से विश्व को नई दिशा दिखाई हैं उन्होंने उस समय विभिन्न कठिनाइयों का सामना किया एवं जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी समस्याओं से लड़कर शिक्षा के माध्यम से विश्व मे अपनी पहचान बनाई हम सबको उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए । इस दौरान भा ज पा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अंजू सिंह ठाकुर अर्चना सोनी कार्यक्रम संयोजक प्रेम नारायण वर्मा पूर्व जिलाध्यसाक्ष महेंद्र सोनी लला संचालक महामंत्री आशुतोष मिश्रा ओ पी कुशवाहा दीपक मिश्रा मनीष नगरिया अनिल अग्रवाल धर्मेन्द्र राठौर प्रदीप वर्मा राघवेंद्र निरंजन सभाषद बिक्रम सिंह तोमर बादाम कुशवाहा रविकांत कुशवाहा बिनोद सोनी दंगल यादव अनिल वर्मा वसंत अग्रवाल प्रभंजन गर्ग शिव सिंह कुशवाहा महावीर गुप्ता सुमित रिछारिया कृष्ण कुमार झा अजय कुशवाहा लालजी निरंजन राघवेंद्र सोनी सहित तमामलोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- गोष्ठी में बोलते क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन 

Post a Comment

Previous Post Next Post