उरई(जालौन)। सदर थाना कोतवाली क़े जेल चौकी क्षेत्र क़े विकास भवन क़े सामने संचालित इंडियन बैंक से गार्ड अजय वर्मा की जागरूकता की मदद से चौकी पुलिस ने दो टप्पे वाजो क़ो पुलिस ने दबोच लिया। वही दौनो से की गई पूछताछ में अपना पता कानपुर देहात क़े भोगनीपुर थाना क्षेत्र क़ा निवासी बताया है।
शुक्रवार क़ो जिलापरिषद विकास भवन क़े सामने इंडियन बैंक से दो टप्पे वाजों क़ो जेल चौकी पुलिस ने गार्ड की सूचना पर बैंक क़े अंदर घूम रहे संदिग्ध अवस्था में एक ब्यक्ति क़ो पकड़ा है वही दुसरे ब्यक्ति और उसी क़े साथी क़ो बाहर मै मोटर साईकिल क़े दबोच लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में एक ने अपना नाम छोटे पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम अंगुरी थाना भोगनीपुर कानपुर देहात बताया है।वही दौनो टप्पेवाजों क़ो जेल चौकी पुलिस ने सदर कोतवाली भेज दिया गया है। बैंक क़े बाहर ज़ब जेल चौकी क़े सिपाही दौनो टप्पेवाजो से पूछताछ कर रहे थे।तभी छोटे पुत्र राजबहादुर ने जेल चौकी क़े सिपाहियों क़े हाथ से चकमा देकर दो बार दौड़ लगाकर भागने का प्रयास किया लेकिन दौनो बार सिपाहियों ने दौड़ा कर पकड़ा।
इनसेट-
प्रीतम कुशवाहा क़े साथ की थी टप्पेबाजी
इन्ही टप्पेवाजो ने 2021 में रामनगर निवासी इंजीनियर लघु सिचाई प्रीतम कुशवाहा क़े साथ रैकी करते हुऐ इसी बैंक क़े सामने से विकास भवन क़े ग्राउंड में ख़डी मोटरसाईकिल की डिग्गी से 5 लाख रुपया की टप्पेवाजी की थी। उसी समय क़े सी सी टीवी क़े बीडीओ फोटोेज की मदद से आज इन टप्पे वाजो की पहचान प्रीतम कुशवाहा क़े साले रजनीकांत क़े द्वारा की गई है और रजनीकांत ने हीं बैंक में तैनात गार्ड अजय वर्मा क़ो गोपनीय तरीके से इनकी जानकारी दी थी।तब गार्ड अजय वर्मा ने जेल चौकी पुलिस क़ो सूचना दी गई थी।
फोटो परिचय-पुलिस की गिरफत में टप्पेबाज
Post a Comment