शिक्षकों ने समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र


उरई,(जालौन)! एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई जनपद जालौन ने प्रदेश संयोजक सुंदर सिंह शास्त्री के सानिध्य में  जिलाध्यक्ष राम अवतार सिंह गौतम के नेतृत्व में  शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिस शिक्षा अधिकारी जालौन से शिष्टाचार भेंट की एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा, पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया एवं शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याओं के निस्तारण हेतु पांच सूत्रीय मांग पत्र सोपा!
बीएसए जालौन ने प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया!
प्रमुख समस्याओं में जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों के नाम के आगे लगे हरिजन एवं जाति सूचक शब्दों को हटाने, रोमांस कुमार गौतम सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शहजादेपूरा ब्लॉक कुठोद की फर्जी शिकायत पर अवरुद्ध वेतन बहाल करने, विगत महीने शिक्षकों के रोके गए वेतन बहाल करने, वरिष्ठ वरिष्ठ शिक्षकों का प्रोन्नत वेतनमान लगाने,गोमती देवी सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय ऊसरगांव कदौरा का एवं अन्य शिक्षकों का चयन वेतन लगाने एवं अनुसूचित जाति के शिक्षकों का नाजायज उत्पीड़न न किए जाने की मांग की गई!
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भूपेंद्र दोहरे,रामकुमार गौतम  देवेंद्र कुमार सिरोलिया,के के शिरोमणि,सुधाकर राव गौतम,बृजेश गौतम,राजेंद्र सिंह,भगवती शरण रजक,मनोज कुमार,मानवेंद्र सिंह चौधरी,वीरेंद्र त्यागी, हेमंत कुमार,शैलेंद्र कुमार,मनोज कुमार, विमल सिंह,महेंद्र कुमार भास्कर,जितेंद्र बाबू अरविंद दोहरे, मिस्टर सिंह,भूरी देवी, सुनीता बौद्ध,गोमती, रीना चौधरी,देवी,दिव्या ज्योति,शीला बौद्ध संत कुमार शिरोमणि, चंद्रशेखर,धर्मेंद्र भारतीय,सूरज प्रकाश, प्रवीण दोहरे,शिवपाल सिंह,मुकेश निराला, रवि सिंह,मलखान सिंह,मनीष कुमार गांगिल,अभिषेक वर्मा रविंद्र कुमार,संजय दिवाकर,ज्ञान कुमार, अमित कुमार,किशोर सिंह,अजय दिवाकर, अनिल कुमार,कमल सिंह,अंगद सिंह,दिनेश कुमार,लोकेश कुमार, रोहित कुमार,पंकज कुमार,राजेंद्र सिंह, ध्यानपाल सिंह आदि आधा सैकड़ा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post