सात ग्रामों में लगी भीषण आग को बुझाने में जूझते रहे दमकल कर्मी


कालपी(जालौन)। प्रशासन के द्वारा बार-बार सचेत करने के वावजूद गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है।दो दिनों में कालपी तहसील के अलग-अलग  7 स्थानों में आग लगने की घटना हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम कीरतपुर के खेतों में  आग लग गयी ।सूचना पाकर दमकल वाहन के साथ कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। कीरतपुर की आग बुझती ही थी। तभी निकटवर्ती ग्राम बरदौली में खेतों में आंग भड़क उठी। अग्निशमन विभाग के फायरमैन तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये। इससे पहले सोमवार कोकंदौरा ब्लांक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करमचंद पुर, रसूलपुर,गर्रेही, बरखेड़ा तथा कुरहना में खेतों की फसल में आग लग गई।सूचना पाकर अग्निशमन केंद्र  कालपी के प्रभारी विनोद कुमार नायक के नेतृत्व में दमकल वाहन लेकर पहुंचे। वहीं उरई यूनिट की दमकल वाहन के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने आग की घटना में काबू पा लिया।आग बुझाने में रवि प्रकाश, मानवेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, राजेश मिश्रा शिवकुमार मिश्र आदि फायरमैन शामिल रहे।
फोटो परिचय- आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post