संविधान का निर्माण कर मौलिक अधिकार देकर मनुवादी ब्यवस्था से मुक्त कराया बाबा साहेब ने- कैलाश पाल


0-बसपा ने मनाई डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती
उरई(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी ने डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जंयती शहर के जेलरोड स्थित राजपाल रिसोर्ट उरई में धूमधाम के साथ मनाई जिसमें विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल कोआडीनेटर झांसी कैलाश पाल रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चैनसुख भारती व पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव ने की तथा संचालन उदयवीर दोहरे ने किया।


गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैलाश पाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने पिछड़ा, दलित, शोषित और बंचितों के लिए संघर्ष करके अपने जीवन की कुर्वनी दी है।उनकी इस कुर्वानी को भुलाया नहीं जा सकता है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलकर शिक्षित होने की अपील की।इस दौरान अन्य वक्तताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब डा. अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शाें का पालन करें।गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव ने कहा कि बाबा साहब ने मनुवादी ब्यवस्था का विरोध किया और संविधान का निर्माण कर आम जन मानस को मौलिक अधिकार देकर मनुवादी ब्यवस्था से मुक्त कराने का काम किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेशचंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, जगजीवन अहिरवार, पूर्व जिला प्रभारी राजेश जाटव,रफीउद्दीन पन्नू, मानवेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष किशुनलाल पाल, रामऔतार यादव, मिथलेश बरसार, हसन मामू, , डा. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, अतर सिंह पाल जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता गोष्ठी में मौजूद रहे। इससे पहले अम्बेडकर चौराहा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव ने अपनी टीम के साथ माल्यार्पण किया।
फोटो परिचय- गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य मंडल कोआडीनेटर झांसी कैलाश पाल

Post a Comment

Previous Post Next Post