पंडितपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में बच्चों को परीक्षाफल का वितरण


कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत पंडितपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में आज दिनांक 11.4.2025 का वार्षिकोत्सव 2024 25 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र उत्तम के द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय ब तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव परीक्षा फल कार्ड एवं शील्ड तथा पुरस्कार वितरण किया गया 


 नवीन प्रवेश वाले बच्चों को भी फूलमाला पहनाकर खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आरव, लक्ष्मण, रोली,आशुतोष,अंगूरी प्रांशु,अंशुल,प्राची तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले डोली,योग, लक्ष्मी,अनुष्का, सोनाक्षी,कृष्णा,आशीष तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वीर बाबू,कविता,रिया,कामिनी नेहा,आनंदी,गौरव,रागनी आरती छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र उत्तम के द्वारा परीक्षा फल कार्ड,शील्ड व पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी प्रधाना ध्यापका मुनज़्जिरा फात्मा व सहायक अध्यापक नीता मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार,जितेंद्र यादव,व अनुचर मयंक मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह चंदेल उर्फ भूरे,ग्राम रोजगार सेवक श्रीकांत त्रिपाठी, रंजीत सिंह चंदेल एवं अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बच्चों को परीक्षाफल का वितरण करते खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र उत्तम

Post a Comment

Previous Post Next Post