0 उच्च अधिकारियों के साथ वन रेंज का निरीक्षण कर मातहतों को दिये निर्देश
कालपी(जालौन)। शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आई एफ एस ने कालपी रेंज का औचक निरीक्षण किया गया। एवं पौधारोपण कर के धरती को हरा भरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों से रुबरु होते हुये भरोसा दिया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी। अगर कोई समस्या आती है तो उसका प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा।
शुक्रवार की दोपहर को वन रेंज कालपी के परिसर में वन संरक्षक एच वी गिरीश, प्रभागीय वनाधिकारी जालौन प्रदीप कुमार, कोच के वन क्षेत्राधिकारी,वन क्षेत्राधिकारी कालपी संजय कुमार,एसडीओ प्रीति यादव आदि उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में प्रमुख वन संरक्षक विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी आईएफएस ने कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित नंदन वन में पौधारोपण किया। विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने 5 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैले नंदन वन का निरीक्षण किया।नंदन वन में 8 हजार शोभाकर एवं छायादार वृक्ष लगाए गए हैं। नंदन वन की स्थिति देखकर मुख्य संरक्षक ने संतोष जताया।
फोटो परिचय- पौधारोपण करते विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी
Post a Comment