जालौन। पहलगाम में हुई आंतकी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश पनप रहा है। नगर में विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च, पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। बुधवार की रात को पुलिस अधीक्षक पुलिस, सी ओ व पुलिस फोर्स के साथ नगर की सड़कों पर पैदल मार्च किया तथा लोगों से सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया तथा स्थानीय अधिकारियों से नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की
नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन बुधवार को सतर्क दिखा। पुलिस अधीक्षक डां दुर्गेश कुमार व सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी व कोतवाल अजीत सिंह ने पुलिस के साथ नगर की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला।पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर भीड़ भाड़ वाले बाजार झंडा चौराहा व मुस्लिम बाहुल्य तकिया चौराहा समेत प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने सीओ के साथ कोतवाली प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों ने सड़क पर तकिया व झंडा चौराहे के आसपास लोगों से बातचीत की तथा उनसे जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों व राहगीरों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने नगरवासियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा कहा कि अगर कोई दिक्कत हो तो तुरंत पुलिस व प्रशासन को बताये तथा मदद ले। नगर के माहौल को अगर किसी ने खराब करने का प्रयास तो उसे बक्सा नहीं जायेगा।सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इस्पेक्टर क्राइम जगदम्बा दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, ओंमकार सिंह पुलिस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- पैदल मार्च करते एसपी व अन्य अधिकारी।
Post a Comment