भिटारा गांव में धूमधाम से मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती



जालौन। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी युवजन सभा जालौन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में ग्राम भिटारा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

सिद्धार्थ यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के जयघोष के साथ हुआ
इस अवसर पर मयंक जाटव जिलाध्यक्ष, बाबा साहब वाहिनी, बृजेंद्र दोहरे जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, विश्वजीत गुर्जर राष्ट्रीय सचिव, यूथ ब्रिगेड, मनोज अहिरवार, उमा किशोर कुशवाहा प्रधान, संजेश कुमार (पूर्व बीडीसी), आदर्श अहिरवार, बबलू बाबा, दीपेंद्र यादव, शाहरुख खान, इसरार, ध्रुव कुशवाहा, कुलदीप वाल्मीकि, शिवशंकर अहीरवार, प्रदुम्न यादव, सियाराम दोहरे, राजा सोनी, कृष्णा, मंगल यादव, हरिओम, रामजी, और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post