रामपुरा(जालौन)। थाना प्रभारी संजय यति के बाद आज सतीश कुशवाहा ने थाना अध्यक्ष का चार्ज ग्रहण कर लिया है थाने में नवागंतुक थाना प्रभारी सतीश कुमार कुशवाहा ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले सतीश कुशवाहा बस स्टैंड चौकी उरई का चार्ज था । पुलिस अधीक्षक निर्देश डा दुर्गेश कुमार के निर्देश अनुसार उन्होंने कमान संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि अब कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
।थाना प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थाना क्षेत्र में गौकशी जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की टीम किसी भी अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इससे अपराध के सबूतों को नष्ट करने का मौका नहीं मिलेगा। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पारिवारिक विवादों में पहले समझौते का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई से भी नहीं चूकेंगे नए थाना प्रभारी के सतीश कुमार जुआ सट्टा माफिया वालों से कड़े रुख में कहा कि अपराधियों को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा जहां अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
Post a Comment