0सगाई के दिन प्रेमी ने पिता को मारा था चाकू कहा था- शादी हुई तो पूरा परिवार खत्म
(स्नेहलता रायपुरिया की रिपोर्ट)
माधौगढ(जालौन)। प्रेम प्रसंग व शादी के संबंध में उपजे विवाद से क्षुब्ध होकर बीएससी की छात्रा ने बंद कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर झूलकर आत्महत्या करली है।

माधौगढ़ कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला पटेल नगर निवासी शीतल दोहरे पुत्री बृजमोहन दोहरे उम्र लगभग 22 वर्ष का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।परिजनों का कहना है कि शीतल की 17 मई को शादी होनी थी। लेकिन मुहल्ले में रहने वाले एक युवक से अफेयर की बात पता चलने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी। इसके बाद से शीतल ने खाना-पीना छोड़ दिया था।
मृतका की भाभी ज्योति ने बताया- शीतल का मोहल्ले के लड़के विवेक से अफेयर था। विवेक ठाकुर जाति का है। वह शीतल को धमकी देता था कि यदि तुमने और कहीं शादी कर ली तो उसे और उसके घर के लोगों को भी मार डालेगा। धमकी के बावजूद शीतल की सगाई हुई थी और आगामी 17 मई को उसका विवाह होना था इससे गुस्साए विवेक ने मेरे ससुर (शीतल के पिता) बृजमोहन पर चाकू से हमला किया था। शनिवार शाम शीतल ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर पंखे पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तो उसकी भाभी ज्योति कमरे गईं। शीतल को फंदे से लटका देख वह चीख पड़ीं। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां गेंदा रानी, भाई किसन और भाभी ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment