0 शासन से कार्यवाही क़े लिए जिला विकास अधिकारी क़ो जारी किया पत्र
उरई(जालौन)। जनपद क़े ब्लॉक महेवा में वर्ष 2009/10 में ग्राम पंचायत चुरखी में बी आर जी एफ योजना से एक ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था क्षेत्र पंचायत महेवा क़े द्वारा कराया गया था जो एक उसी गांव क़े निजी भूमि की गाटा संख्या 570 पर बना दिया गया था। जबकि इस खेत का उसी किसान ने बाबई स्थित उस समय की इलाहबाद बैंक और आज की इंडियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाया था।लेकिन उस समय महेवा ब्लॉक में तैनात खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चन्दरोल ने विना किसी लीगल एनोसी क़े सचिवालय का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया था। और वह सचिवालय बन कर तैयार भी हो गया था।
अब यह सचिवालय अब निवर्तमान तीन खण्ड विकास अधिकारियो क़े लिए गले की फांस बन गया जिसमे बीडीओ प्रमोद चंदरोल, अर्जुन सिंह, कमलेश कटियार और लोकनाथ सिंह राजपूत सहित उस समय जेई आरईएस संजय श्रीवास्तव शामिल है
यह मामला ज़ब गांव क़े हीं एक शिकायत कर्ता ने शासन में पहुंचाया तो इसकी जाँच अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जालौन ने की तो सारी असलियत खुल कर सामने आ गई और उन्होंने अपनी जाँच आख्या अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास क़ो भेज दी थी। उसी क़े क्रम में शासन ने सभी बीडीओ सहित जेई आरईएस क़े विरुद्ध जिला विकास अधिकारी क़ो पत्र भेजा। तो जिला विकास अधिकारी ने अपनी बला टालते हुऐ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय क़ो पूरा मामला रिफर कर डाला।ज़ब जिला विकास अधिकारी कार्यालय क़े पत्र क़ो जिला पंचायत राज अधिकारी ने संज्ञान में लिया तो पूरा मामला खुल कर सामने आ गया और डीडीओ की सारी लापरवाही खुल कर सामने आ गई।
अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने पत्र संख्या 4899 दिनांक 28/02/2025 क़े माध्यम से कहा है कि ग्राम पंचायत सचिवालय क़े निर्माण में राजकीय धनराशि क़े दुरूपयोग क़े लिए सभी दोषी अधिकारियो से भवन निर्माण में किए गए भुगतान की वसूली करते हुऐ विभागीय कार्रवाई किए जाने क़े लिए जिला विकास अधिकारी क़ो पत्र लिखा गया है साथ हीं इस कार्रवाई से मुख्य विकास अधिकारी क़ो भी डी पी आर ओ ने अवगत करा दिया है।
फोटो परिचय- ग्राम पंचायत चुरखी में बना सचिवालय
Post a Comment