चिलचिलाती धूप तथा लू में रेलवे स्टेशन में यात्रीगण ट्रेनों की प्रतीक्षा करने पर मजबूर


कालपी(जालौन)। रेलवे प्रशासन की बद इंतजामी के कारण स्टेशन में यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कालपी रेलवे स्टेशन के  प्लेटफार्म नंबर 2 में छाया के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण यात्रियों को खुले आसमान एवं चिल्लाती धूप के नीचे गाड़ियों का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
  प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में छाया के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। 

इस प्लेटफार्म में  10-10 फीट के मात्र 2 छोटे-छोटे टिन सेट में मुट्ठी भर यात्री बैठ सकते हैं। जब कि 90 फ़ीसदी से अधिक यात्रियों को अपनी ट्रेन को पकड़ने के लिए खुले आसमान के नीचे चिल्लाती धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। खुले आसमान के नीचे लूं के थपेड़ो की वजह से यात्रियों का प्लेटफार्म में खड़े होना दिक्कत भरा होता है। गुरुवार को दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद झांसी -उरई के और जाने वाली मेमो ट्रेन आधा घंटे से अधिक देरी से कालपी रेलवे स्टेशन में पहुंची। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 में ट्रेन के इंतजार कर रहे  यात्रियों ने अपनी पीड़ा बताते हुवे कहा कि भीषण गर्मी तथा लूं के कारण बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल,समाज सेवी  सुरेश वर्मा मास्टर, कागज उद्यमी राजकुमार पतारा आदि  ने रेलवे प्रशासन से मांग उठाई है कि रेलवे स्टेशन कालपी के प्लेटफार्म नंबर 2 में छायादार सैटो का निर्माण कराया जाये। ताकि इंतजार करने के दौरान यात्रियों को परेशानियों से न जूझना पड़े।
फोटो परिचय- चिलचिलाती धूप में ट्रेनों की प्रतीक्षा करते यात्रीगण 

Post a Comment

Previous Post Next Post